{"_id":"5ca72c1bbdec22147163be15","slug":"cease-fire-violation-by-pakistan-in-nowshera-sector-district-rajouri-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब
Fri, 05 Apr 2019 04:06 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने गुरुवार दोपहर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। बीते एक हफ्ते से यह गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना भी पाक की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस गोलीबारी में 2 नागरिक घायल हो गए हैं।
उधर गुरुवार देर शाम को पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिगवार और गुलपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने दिगवार, नक्कर कोट, नूरकोट, कोसलियां एवं करमाड़ा में एक साथ कई एयर ब्रस्ट दागे, जिनके विस्फोट के बाद आसमान में ही बड़ी मात्रा में काला धुंआ उठता देखा गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार अब पाकिस्तानी सेना आम लोगों को अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए 1998 के बाद एक बार फिर एयर ब्रस्ट का प्रयोग कर रही है।
यह है एयर ब्रस्ट
एयर ब्रस्ट ऐसा गोला है, जो जमीन से ऊपर करीब दो सौ मीटर की ऊंचाई पर फटता है। उसके स्पलिंटर/टुकड़े हवा में छतरी की तरफ पचास से साठ फुट के दायरे में गिर कर अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पूर्व 1998 तक पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए एयर ब्रस्ट से जिले के गुलपुर और सलोत्री में करीब छह लोग जान गंवा चुके हैं। एयर ब्रस्ट आसमान में बिना किसी चीज से टकराए बिना ही फटता है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Two civilians were injured in the ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri district, yesterday. pic.twitter.com/g7DNkmBy3r
— ANI (@ANI) April 6, 2019