{"_id":"5d63f86c8ebc3e01390a63bd","slug":"ceaefire-violation-in-pallanwala-sector-jammu-indian-army-retaliate-and-destroyed-several-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक की पोस्ट तबाह, पलांवाला सेक्टर में फिर नापाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक की पोस्ट तबाह, पलांवाला सेक्टर में फिर नापाक हरकत
Mon, 26 Aug 2019 08:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाहट में बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
बरडोह में शुक्रवार को भी की थी फायरिंग
पिछले सप्ताह शुक्रवार को पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तान ने शाम साढ़े सात बजे बरडोह गांव में गोलाबारी की थी। इस दौरान बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया था। भारतीय पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन