{"_id":"6a045cf719f830c1990886d4","slug":"cbse-class-12-jammu-kashmir-tops-north-india-ranks-ninth-nationwide-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सीबीएसई 12वीं में जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन, 92.47% रिजल्ट के साथ मारी बाजी, उत्तर भारत में नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सीबीएसई 12वीं में जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन, 92.47% रिजल्ट के साथ मारी बाजी, उत्तर भारत में नंबर-1
Wed, 13 May 2026 04:44 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 13 May 2026 04:44 PM IST
सार
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जम्मू-कश्मीर ने 92.47 फीसदी पास प्रतिशत के साथ उत्तर भारत में पहला और देशभर में नौवां स्थान हासिल किया है। इस बार भी बेटियां लड़कों से आगे रहीं।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश उत्तर भारत में पहले और देशभर में नौवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
प्रदेश से इस बार 9,940 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 9,903 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। कुल 9,157 छात्र पास हुए। प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 92.47 फीसदी रहा। इस बार भी बेटियां बेटों से आगे रहीं। 5,428 लड़कों और 4,475 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। लड़कों का पास प्रतिशत 90.88 फीसदी जबकि लड़कियों का 94.39 फीसदी रहा। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर का पास प्रतिशत 94.75 फीसदी था और प्रदेश देशभर में आठवें स्थान पर रहा था। इस बार प्रदेश एक स्थान नीचे आ गया। लक्षद्वीप, गोवा, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, दमन एवं दीव, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर से बेहतर रहा। हालांकि प्रदेश ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा। सीबीएसई के अनुसार प्रदेश में इस बार 126 स्कूलों के छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रदेश में 56 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
लद्दाख का रिजल्ट 73.39 फीसदी, देश में सबसे खराब प्रदर्शननतीजों में लद्दाख का प्रदर्शन इस बार काफी कमजोर रहा। कुल पास प्रतिशत 73.39 फीसदी रहा, जो देशभर में सबसे कम है। लद्दाख से 2,242 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2,217 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 1,627 छात्र पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 77.37 फीसदी जबकि लड़कियों का 70.40 फीसदी रहा। लद्दाख में इस बार 48 स्कूलों के छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन