{"_id":"64fcdff248d04b1bf20105ef","slug":"cbse-board-papers-practice-papers-jammu-news-c-10-jam1006-199207-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिस पेपर जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिस पेपर जारी किए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं व बारहवीं परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं बेहतर तरीके से संपन्न हो सकें इसके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त अभ्यास पेपर जारी किए हैं। इसमें पचास फीसदी कॉम्पिटेंसी (योग्यता आधारित) प्रश्न भी शामिल हैं। पेपर कक्षाओं के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई ने बारहवीं के बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, गणित, व फिजिक्स विषयों व दसवीं के साइंस, गणित, हिंदी ए व राजनीति विज्ञान के अतिरिक्त अभ्यास पेपर जारी किए हैं। साथ ही मार्किंग स्कीम लाई है। छात्र अभ्यास पेपर के माध्यम से तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है - परीक्षाओं से काफी पहले यह अतिरिक्त प्रश्न इसलिए जारी किए हैं ताकि छात्रों की तैयारी बेहतर हो सके। उन्हें और तैयारी के लिए समय मिल जाए। मार्च-अप्रैल में नए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए विषयों के अनुसार सैंपल पेपर भी जारी किए थे।
अतिरिक्त अभ्यास प्रश्नों में लघु, दीर्घ, और अन्य शामिल हैं। इन्हें विभिन्न सेक्शन में समेटा गया है। शिक्षक भी इनका इस्तेमाल अभ्यास कराने के लिए कर सकते हैं। इनके माध्यम से तैयारी कराने में छात्रों को यह पता चल जाएगा कि उन्हें बोर्ड परीक्षा कैसे देनी है। साथ ही समय प्रबंधन में आसानी होगी।