{"_id":"64c971743e229a71fe03397a","slug":"cbse-12th-compartment-result-jammu-news-c-10-jam1006-173297-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीबीएसई 12वीं का कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीबीएसई 12वीं का कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में 47.50 फीसदी छात्र सफल रहे, जबकि इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट 59 फीसदी रहा। छात्र सीबीएसई की वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षाएं 17 जुलाई को कई पालियों में आयोजित की थी। बोर्ड ने अभी दसवीं के कंपार्टमेंट के रिजल्ट को घोषित नहीं किया।
कंपार्टमेंट की परीक्षा में 123416 छात्र पंजीकृत हुए थे, इसमें 120742 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 57331 छात्र सफल रहे। इस तरह पास प्रतिशत 47.50 फीसदी रहा। लड़कियों का 50.80 व लड़कों का पास प्रतिशत 45.70 फीसदी रहा। परीक्षा के बाद 63265 की फिर कंपार्टमेंट आई। इनमें लड़कियों की संख्या 20675 व लड़कों की 42590 है। 104 छात्र व 38 छात्राओं को फेल घोषित किया गया। सबसे अधिक 21471 छात्र व छात्राओं के 45-50 फीसदी के बीच अंक हैं जबकि 50-60 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 21282 है।
75 फीसदी से अधिक अंक 155 छात्राओं व 247 छात्रों के आए। 60-75 फीसदी अंक 3101 छात्रों के रहे। 40-45 फीसदी अंक 10552 छात्रों ने प्राप्त किए। 33-40 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 523 है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा के रिजल्ट में 59 फीसदी छात्रों ने प्रदर्शन को सुधारा है। कुल 68747 छात्र पंजीकृत थे। 60419 परीक्षा में बैठे। 35 फीसदी ऐसे छात्र हैं, जिनका प्रदर्शन गिरा है। छह फीसदी छात्रों का प्रदर्शन पहले के समान ही रहा।