{"_id":"614cb7988ebc3efab974aa41","slug":"cbi-raids-in-srinagar-main-branch-of-jammu-and-kashmir-bank-investigation-of-one-time-settlement-plan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में सीबीआई का छापा, एकमुश्त समाधान योजना मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में सीबीआई का छापा, एकमुश्त समाधान योजना मामले की जांच
Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने कॉरपोरेट कार्यालय में सीबीआई द्वारा छापे को खारिज करते हुए कहा कि यह एक नियमित निरीक्षण था। कार्यालय पर कोई छापा नहीं मारा गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा श्रीनगर में गुरुवार को सीबीआई ने छापा मारा। इस दौरान एकमुश्त समाधान योजना से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला गया। बताते हैं कि सीबीआई 2012 से 2019 तक के एकमुश्त समाधान योजना से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। यह सभी खाते कश्मीर के बताए जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में कॉरपोरेट कार्यालय में लगातार तीसरे दिन सीबीआई की टीम पहुंची, जिसमें एक एसपी, चार डीएसपी और सात इंस्पेक्टर सहित सीबीआई के कर्मी शामिल हैं। एकमुश्त समाधान योजना से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने कॉरपोरेट कार्यालय में सीबीआई द्वारा छापे को खारिज करते हुए कहा कि यह एक नियमित निरीक्षण था। कार्यालय पर कोई छापा नहीं मारा गया।
विज्ञापन