फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBI court sent IAS Rajeev Ranjan and KAS Iratat Hussain on remand for ten days

सीबीआई कोर्ट ने आईएएस राजीव रंजन और केएएस इतरत हुसैन को भेजा दस दिनों की रिमांड पर

Tue, 03 Mar 2020 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 02:38 AM IST
सार

-कितने फर्जी लाइसेंस जारी किए, पूछताछ में होगा खुलासा
-श्रीनगर की सीबीआई कोर्ट में किया गया पेश, पूछताछ में जुटी

विज्ञापन
CBI court sent IAS Rajeev Ranjan and KAS Iratat Hussain on remand for ten days
CBI - फोटो : Social Media

विस्तार

बहुचर्चित फर्जी गन लाइसेंस मामले में सीबीआई ने दो अफसरों आईएएस राजीव रंजन और कुपवाड़ा के डीसी (सेवानिवृत्त) केएएस इतरत हुसैन रफीकी को सोमवार को कश्मीर की सीबीआई अदालत में पेश किया गया। जहां सीबीआई ने दलील दी कि दोनों से मामले में और खुलासा करना है। दलील के बाद अदालत ने दोनों को दस-दस दिन के रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल, दोनों को अभी कश्मीर में रखा गया है। रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ होगी कि अब तक कितनों को फर्जी लाइसेंस जारी किए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई राजीव रंजन और इतरत हुसैन से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है। सीबीआई ने 2012 से 2016 तक अलग-अलग जिलों के डीसी की ओर से भारी संख्या में हथियार लाइसेंस जारी किए जाने के मामले में मई 2018 में भ्रष्टाचार और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।  जांच में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसमें भारी मात्रा में पैसे लेकर लाइसेंस जारी करने का भी खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन


सीबीआई अब दोनों से लगातार पूछताछ में जुटी हुई है कि अब तक फर्जी कागजात और बिना वेरिफिकेशन के कितने लाइसेंस जारी किए है। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2017 तक कुपवाड़ा में तैनाती के दौरान राजीव रंजन ने करीब 25 हजार आर्म्स लाइसेंस जारी किए हैं। खुलासा होने के बाद कई अधिकारियों के शामिल होने के आरोप भी लगे थे। साथ ही सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में बारामूला, जम्मू, राजोरी, ऊधमपुर, श्रीनगर, शोपियां, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, नोएडा, डोडा, समेत गुरुग्राम के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजीव रंजन का भाई 2017 में हुआ था गिरफ्तार
फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में पुलिस ने वर्ष 2017 में रंजन के भाई ज्योति रंजन को गिरफ्तार कर फर्जी हथियार लाइसेंस जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed