फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBI arrests 7 more people in connection with J&K Police SI recruitment scam

एसआई भर्ती घोटाला: चार सीआरपीएफ कर्मियों, एएसआई का बेटे समेत 7 और गिरफ्तार, अब तक 24 आरोपियों को पकड़ा गया

Thu, 10 Nov 2022 08:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

सीबीआई ने इस मामले में दर्ज एफआईआर के तहत अब तक 90 जगहों पर छापेमारी करने के बाद 24 लोगों को  गिरफ्तार किया है। वीरवार को भी सात आरोपी गिरफ्तार किए गए। सीबीआई की लगातार छापेमारी जारी है। 

विज्ञापन
CBI arrests 7 more people in connection with J&K Police SI recruitment scam
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सात और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4 सीआरपीएफ कर्मी हैं। इनके घरों पर सीबीआई पहले ही छापेमारी कर चुकी है। इस तरह से अब तक इस मामले में 24 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दरअसल, आरोप पत्र दायर करने से पहले अधिक से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर जोर है।

विज्ञापन


वीरवार को गिरफ्तार होने वालों में हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल पवन कुमार, जम्मू के अखनूर निवासी सीआरपीएफ कर्मी सुनील शर्मा, अखनूर के ही कैंठ जगीर गांव निवासी सीआरपीएफ कर्मी अमित शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला सीआरपीएफ कांस्टेबल अतुल कुमार, जम्मू के कोट भलवाल स्थित जंडियाल ठाती गांव का रहने वाल तरसेम लाल, जयसूर्या शर्मा निवासी पलांवाला अखनूर और हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला आशीष यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय सूर्या शर्मा कानाचक पुलिस स्टेशन के गिरफ्तार एएसआई अशोक शर्मा का बेटा है। जिसका नाम चयन सूची में शामिल था और वह पेपर लीक करने में भी शामिल है। एएसआई का बेटा ही नहीं, बल्कि बेटी और जमाई का भी चयन सूची में नाम शामिल था।

इनमें से पठानकोट के रहने वाले अतुल के घर पर दो दिन पहले ही छापेमारी हुई थी। इसके पहले मंगलवार को भी सीआरपीएफ, आईआरपी और पुलिस कर्मी समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए थे। सीबीआई की टीम ने वीरवार को अलग अलग जगहों से सात और लोगों को गिरफ्तार किया है।

चार को अखनूर, दो को हरियाणा और एक को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को इन लोगों के घरों पर छापेमारी करने के बाद कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए थे। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि इस मामलें में सेवा चयन बोर्ड के दो पूर्व केएएस अधिकारियों समेत 4 अफसरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।


किसी भी वक्त इनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। बता दें कि सीबीआई की ओर से इस मामले में दर्ज एफआईआर के तहत अब तक 90 जगहों पर छापेमारी करने के बाद 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब भी आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed