{"_id":"6068b4908ebc3e8ccb01ff36","slug":"cattle-fire-kills-cattle-elderly-woman-scorched-reasi-news-jmu2326803106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्ले में आग लगने से मवेशी की मौत, बुजुर्ग महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्ले में आग लगने से मवेशी की मौत, बुजुर्ग महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। तहसील के नाला भारख क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बक्करवाल के एक कुल्ले में आग लगने से मवेशी की मौत हो गई। वहीं, एक बुजुर्ग महिला झुलस गई है। वहीं, कुल्ला राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार नाला भारख में दोपहर को बक्करवाल अहमद बख्श के कुल्ले में आग लग गई। इस दौरान परिवार के अन्य लोग मवेशियों को चराने गए थे। इस दौरान बजुर्ग महिला जीनम बीबी और एक बच्चा मौजूद था। खाना बनाते समय कुल्ले में आग लग गई। घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला को काफी देर बाद मिली। तब तक आग भीषण रूप इख्तियार कर चुकी थी।
बुजुर्ग महिला बच्चे समेत बाहर कुल्ले से बाहर निकली और पास ही बनाए गए बाड़े में बंधे मवेशी को बाहर निकाला। इस दौरान वह झुलस गई। मगर आग की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल महिला को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना के बाद राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।