{"_id":"5daae2e98ebc3e93d9659e64","slug":"case-of-fraud-was-registered-in-the-construction-of-drains-in-nagrota-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्याही का कारनामा! कागजों पर बनाई नालियां और हजम कर गए दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्याही का कारनामा! कागजों पर बनाई नालियां और हजम कर गए दस लाख रुपये
Sat, 19 Oct 2019 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
जम्मू संभाग के नगरोटा की ढोक बजीरा पंचायत में नालियों के निर्माण में फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति की चिट्ठी मिलने के बाद मामले की जांच में पाया कि इस मामले में फर्जीवाड़ा हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग और पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चिट्ठी में लिखा गया कि पंचायत की दो नालियों पर होने वाले खर्च को बताकर दस लाख से अधिक की राशि निकाली गई है। यह राशि 2017 और 2018 में होने वाली नालियों के निर्माण के लिए निकाला गया। लेकिन हकीकत में यह नालियां बनी ही नहीं। बिना काम के लिए पैसे निकाल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि सच में ही बिना कार्य के पैसे निकाले गए हैं। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग और एक पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दोनों की मिलीभगत से ऐसा हुआ है। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन