फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cargo terminal to be built at Srinagar airport kashmir Valley businessmen to get facility

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया कार्गो टर्मिनल, घाटी के कारोबारियों को मिलेगी सुविधा

Fri, 25 Dec 2020 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
cargo terminal to be built at Srinagar airport kashmir Valley businessmen to get facility
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधुनिक तकनीक से लैस नया कार्गो टर्मिनल बनेगा। इस टर्मिनल का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किया जा रहा है। यह वर्तमान टर्मिनल से दोगुनी क्षमता वाला होगा। इस टर्मिनल का संचालन भी एयरपोर्ट अथॉरिटी करेगा। टर्मिनल में फल, सब्जी और मटन के लिए आधुनिक तकनीक से लैस स्टोरेज रूम भी होंगे। इस टर्मिनल का निर्माण कार्य अगले वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीनगर एयरपोर्ट पर वर्तमान टर्मिनल की क्षमता पांच मीट्रिक टन है। छह एयरलाइन के कार्गो विमान यहां से संचालित होते हैं। नया टर्मिनल वर्तमान वाले से दोगुनी क्षमता का होगा। नए टर्मिनल में जल्दी नष्ट होने वाले सामान के रखरखाव के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टोरेज केंद्र भी बनेगा। 
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में अगर किसी कारण कार्गो विमान से आया सामान टर्मिनल में रहता है तो उसके खराब होने की चिंता नहीं होगी। वर्तमान स्थिति में सामान को वापस भेजा जाता है। टर्मिनल में स्टोरेज रूम की सुविधा होने से व्यापारियों को सामान खराब होने की चिंता भी नहीं होगी। स्टोरेज सुविधा मिलने से व्यापारी अधिक से अधिक सामान कार्गो विमान के माध्यम से मंगवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया कार्गो टर्निमल वर्तमान से अधिक क्षमता वाला होगा। इस टर्मिनल का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ही करेगी। इसमें आधुनिक तकनीक से लैस एक स्टोरेज रूम भी बनेगा। -संतोष ढोके, निदेशक, श्रीनगर एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed