Terrorist: जम्मू-कश्मीर में दिखे संदिग्ध, गुलमर्ग में सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी; चलाया सर्च ऑपरेशन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू संभाग के जिला रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले की जांच में जुटी है। इस कड़ी में एजेंसी ने रविवार को राजोरी में पांच अलग-अलग जगहों पर छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामुला स्थित गुलमर्ग में रविवार को सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्ध दिखाई देने के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाकी घेरबंदी कर दी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से घाटी दहशतगर्दों की हलचल तेज हो गई है। इसके अलावा इन्होंने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम भी दिया है। इन सब घटनाओं को देखते हुए सुरक्षाबल भी अलर्ट मोड पर है।
एनआईए का राजोरी में पांच जगह छापा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू संभाग के जिला रियासी में यात्री बस पर हुए आतंकी हमले की जांच में जुटी है। इस कड़ी में एजेंसी ने रविवार को राजोरी में पांच अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। टीमों ने हमले के संबंधी कुछ साक्ष्य जुटाए और कई चीजें भी जब्त की हैं।
रियासी हमले के बाद से ही आतंकियों की तलाश चल रही है। गृह मंत्रालय ने इसकी जांच 15 जून को एनआईए टीम को सौंप दी थी। इस सिलसिले में एजेंसी की टीमें दल बल के साथ राजोरी पहुंचीं और गहन जांच-पड़ताल की। इस मामले में पुलिस की ओर से एक आतंकी मददगार हाकिमदीन उर्फ हाकम खान निवासी बंदराई (सुंदरबनी) को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को एनआईए ने हाकिमदीन की ओर से बताए गए स्थानों बंदराई गांव सहित पांच जगह पर छापा मारकर तलाशी ली। इस दौरान मौके से एजेंसी की टीमों ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। कई चीजें भी जब्त भी की गई हैं।
टीमों ने हाकमदीन जहां-जहां आतंकियों को साथ लेकर गया था, वहां पर दबिश दी। हाकिमदीन ने महज छह हजार रुपये के लिए आतंकियों को सुरक्षित आश्रय, रसद और भोजन उपलब्ध कराया था। बताया जा रहा है कि एनआईए तलाशी के दौरान आतंकियों और आतंकी मददगारों के बीच संबंधों को दर्शाने वाली कई वस्तुएं बरामद की हैं। एजेंसी ने आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए जब्त सामग्री की जांच शुरू कर दी है।
नौ जून को आतंकी हमले में नौ श्रद्धालुओं की गई थी जान
आतंकवादियों ने नौ जून की शाम को रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही यात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। आतंकियों की गोलीबारी के बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। हमले में एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी। पचास के करीब यात्री घायल हुए थे। हमले को अंजाम देकर आतंकी भाग निकले थे। तब से एजेंसियां आतंकियों की तलाश से जुटी हैं।