फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car hits seven people at Jammu railway station, one dead

Jammu accident: रेलवे स्टेशन गेट पर तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 12:52 PM IST
सार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इसमें छह लोग गंभीर रूप से जख्मी जबकि एक की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Car hits seven people at Jammu railway station, one dead
जम्मू रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। सभी छह घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन गेट के पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


इसी बीच अनियंत्रित फार्च्यूनर लोगों को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे लोगों में चीख-पुकार मचने के साथ भगदड़ मच गई। सूचना के आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने दिल्ली के आनंदपुर निवासी अनामिका (7) पुत्री सूरज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में आदित्य कुमार, ललिता देवी, उर्मिला देवी निवासी आनंदपुर दिल्ली और आयकर विभाग में इंस्पेक्टर रविंद्र यादव निवासी हरियाणा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दीवान साहू निवासी महाराष्ट्र और भूपेंद्र सिंह निवासी नेत्र कोठे जम्मू को भी चोट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed