फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car fell into gorge, seven injured

Jammu News: बेकाबू कार खाई में पलटी, दो बच्चों सहित सात घायल

विज्ञापन
car fell into gorge, seven injured
रियासी। माहौर से रियासी की तरफ आ रही एक कार ज्योतिपुरम के पास बिड्डा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय की तरफ जा रही कार (जेके20बी-1821) का चालक बिड्डा मोड़ के पास स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार खाई में पलट गई। गनीमत रही कि कार ज्यादा दूर तक नहीं गई, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक कर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार लोगों की मदद शुरू की। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घायलों की पहचान बीर सिंह पुत्र ठाकुर दास, मनीषा देवी, लव सिंह (2) तथा लविशा सिंह (2), वीना देवी पत्नी देव राज, रानो देवी पत्नी मोहन सिंह, किशी देवी पत्नी मीर चंद सभी निवासी शजरू माहौर के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed