{"_id":"6a19ffdb6bcfb4966f0d8fbe","slug":"cantonment-board-meeting-jammu-news-c-10-jmu1062-925176-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैंट की 40 हजार आबादी को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, 32 विकास कार्य होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैंट की 40 हजार आबादी को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, 32 विकास कार्य होंगे शुरू
विज्ञापन
जम्मू। छावनी के 40,000 नागरिकों को जल्द जीबी पंत अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। बेहतर जांच सुविधा देने के लिए सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। 36 लाख से इमारत का जीर्णोद्वार होगा। एक करोड़ से सात वार्डों की सड़कों का सुधार होगा। शुक्रवार को ब्रिगेडियर हरजोत सिंह की अध्यक्षता में कैंटोनमेंट बोर्ड की हुई बैठक में सीईओ डॉ. नीतीश गुप्ता ने कई प्रस्ताव पर मुहर लगाई।
32 विकास कार्य शुरू होने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। अस्पताल में डेंटल, स्किन और मनोचिकित्सकों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। मानसून में जलभराव और पानी निकासी की समस्या का समाधान कराने के लिए अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरजोत सिंह ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बोर्ड के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान पार्क और श्मशानघाट से जुड़ी समस्याएं सामने आईं जिन्हें विधायक विक्रम रंधावा के सहयोग से विभिन्न फंड के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष भारत भूषण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -
दो सैनिटरी इंस्पेक्टर चयनित
कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दो सैनिटरी इंस्पेक्टरों का चयन किया गया है। इसमें रमन चौधरी व मोहम्मद असलम शामिल है। इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (ईवीआई) परियोजना के तहत बोर्ड की जमीन के बदले समान मूल्य के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। प्रस्तावित योजना में आईसीयू, सीटी स्कैन, एमआरआई तथा उन्नत पैथोलॉजिकल लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। इससे मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कचरे को किया जाएगा रीसाइकिल
एमआरएफ सेंटर में आठ आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। सातों वार्डों से एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनः उपयोग किया जाएगा। अनुपयोगी कचरे का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित होगा। इससे न केवल कचरे के ढेर की समस्या में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।