{"_id":"5fda6dfb8ebc3ec14b28b18e","slug":"candidates-protest-over-rigging-in-voting-six-workers-suspended-in-mendhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मतदान में धांधली पर प्रत्याशियों का धरना, मेंढर में छह कर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः मतदान में धांधली पर प्रत्याशियों का धरना, मेंढर में छह कर्मी निलंबित
Thu, 17 Dec 2020 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेंढर
अमर उजाला नेटवर्क, मेंढर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद की मेंढर-ए और मेंढर-बी सीट के लिए बुधवार को हुए मतदान में धांधली के आरोप पर जोरदार हंगामा हो गया। नेकां, कांग्रेस, अपनी पार्टी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने मेंढर-जम्मू मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। आरोपों पर कार्रवाई करते हुए देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाटा कस्स सखी मैदान मतदान केंद्र पर तैनात छह कर्मियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित किए गए कर्मचारियों में चिकित्सा सहायक अफजल बशीर, शारीरिक शिक्षक उर्की मनकोट अमजद बशीर, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स कर्मी शाहिद बशीर, मिडल स्कूल भाटा कस्स मेंढर में शिक्षक मोहम्मद मुश्ताक, कृषि सहायक मेंढर मुर्तजा अली मुमताज और लोक निर्माण विभाग में गैंगकूली तैनात सरफराज खान शामिल हैं।
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, अपनी पार्टी और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया और यादगार चौक पर मेंढर-जम्मू मार्ग जाम कर दिया। प्रत्याशियों ने कहा कि मेंढर-बी के चार मतदान केंद्रों के बूथों पर खुलेआम धांधली की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी शाम छह बजे तक मतदान कर्मियों पर कार्रवाई और दोबारा मतदान की मांग के साथ धरने पर बैठे रहे। जिला उपायुक्त राहुल यादव ने एसडीएम के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर छह कर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद ही प्रत्याशी धरने से उठने को राजी हुए।
दोनों सीटों पर बंपर वोटिंग
मेंढर-बी में कुल चार मतदान केंद्रों में दो सखी मैदान और दो धर्राना इलाके में हैं। मेंढर-ए में 78 प्रतिशत और मेंढर-बी में 81 प्रतिशत मतदान हुआ।