फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cancer Awareness Day: 40 percent of cancer cases in jamm kashmir linked to tobacco products

Cancer Awareness Day: जम्मू कश्मीर में कैंसर के 40 % मामले तंबाकू पदार्थों से जुड़े

Mon, 07 Nov 2022 11:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 11:44 AM IST
सार

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बढ़ने से गले और मुंह का कैंसर बढ़ रहा है। इसका बड़ा कारण तंबाकू पदार्थों का आसानी से बाजार में उपलब्ध होना है।

विज्ञापन
Cancer Awareness Day: 40 percent of cancer cases in jamm kashmir linked to tobacco products
कैंसर - फोटो : istock

विस्तार

तंबाकू पदार्थों और धूम्रपान से तौबा करके कैंसर से बचा जा सकता है। जम्मू कश्मीर में मिल रहे कुल कैंसर के मामलों में 40 प्रतिशत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तंबाकू पदार्थों से जुड़े हुए हैं। युवाओं में तंबाकू और धूम्रपान का बढ़ता शौक उन्हें मौत के मुंह तक ले जा रहा है। इस लत में फंसकर युवा मुंह और गले के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। जम्मू संभाग में ही हर साल 1700 से 1800 नए कैंसर के मामले मिल रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय कैंसर इकाई जीएमसी जम्मू के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार जिन घरों में पुरुष अपने धूम्रपान के शौक को पूरा कर रहे हैं, वे अपने साथ आसपास के वातावरण में महिलाओं और अन्य सदस्यों को भी कैंसर की बीमारी दे रहे हैं। पुरुषों में मुंह, गले के बाद फेफड़े, फूड पाइप और मैदे का कैंसर सामान्य है।
विज्ञापन


धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बढ़ने से गले और मुंह का कैंसर बढ़ रहा है। इसका बड़ा कारण तंबाकू पदार्थों का आसानी से बाजार में उपलब्ध होना है। किशोर भी तेजी से इस लत में फंस रहे हैं। तंबाकू और धूम्रपान मामलों में अधिकांश पीड़ित आखिर में इसका सेवन करना छोड़ देते हैं, लेकिन तब तक सब कुछ हाथ से निकल जाता है और उन्हें कैंसर की बीमारी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों में औसतन 40 से 60 और महिलाओं में 35 से 55 आयु के बीच कैंसर की शिकायत हो रही है, लेकिन ताजा मामलों में कम आयु के युवाओं में भी कैंसर के मामले देखे जा रहे हैं। मुंह और गले के कैंसर की रोकथाम के लिए बाजार में तंबाकू पदार्थों की उपलब्धता पर प्रतिबंध होना चाहिए। 


जम्मू कश्मीर में दावों के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान हो रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, जीएमसी कठुआ और राजोरी में भी कैंसर के नए मामले पंजीकृत हो रहे हैं। कैंसर से प्रदेश के कई जिले अधिक प्रभावित हैं। जिसमें जम्मू जिला सबसे आगे है। 

जीएमसी में पंजीकृत कैंसर मामले 

  • 2015- 1864
  • 2016-  1964
  • 2017-  1858
  • 2018-  2335
  • 2019-  2098
  • 2020- 1727
  • 2021- 1850
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed