फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Campaign launched to keep Tavi clean

Jammu News: तवी को साफ रखने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
Campaign launched to keep Tavi clean
जम्मू। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर तवी नदी में साख विसर्जन के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही साख विसर्जन के लिए तांता लगा रहा। शहर के दूरदराज इलाकों से लोग साख लेकर नदी किनारे पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना कर साख को नदी में प्रवाहित कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, तवी का पानी दूषित न हो इसके लिए लीव फॉर अदर्स बींग हेल्पफुल फाउंडेशन ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से तवी बचाओ अभियान छेड़ा।
विज्ञापन

शाख विसर्जन के दौरान प्लास्टिक, शीशा, चुनरी और अन्य पदार्थों को पानी से बाहर निकालकर एक स्थान पर जमा किया। टीम की सदस्य स्तुति ने बताया कि चार साल से तवी घाट पर सेव तवी अभियान चलाते आ रहे हैं। बताया कि माता की चुनरी को एकत्रित कर गरीब घर की लड़कियों के लिए शादी के जोड़े बनाते हैं। इसके अलावा फूलों से अगरबत्तियां बनाईं जाती हैं। हमारा लोगों को संदेश है कि वे सिर्फ साख ही प्रवाहित करें। इस अभियान में क्लाइमेट फ्रंट जम्मू, इंदिरा वेलफेयर ट्रस्ट, जीजीएम साइंस कॉलेज एनएसएस विंग समेत विभिन्न कॉलेजों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नवमी के दिन बुधवार को भी यह अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed