{"_id":"6387bf6f9df114094618e10e","slug":"campaign-jammu-news-jmu273453184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जंबू लोचन में अधिकारी आठ, लोग पहुंचे चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जंबू लोचन में अधिकारी आठ, लोग पहुंचे चार
विज्ञापन
जम्मू। माई टाउन माई प्राइड के तहत लोगों के काम जल्द करवाने के लिए जंबू लोचन स्थित वार्ड कार्यालय में जन अभियान के शिविर में अधिकारी ज्यादा और लोग कम पहुंचे। बुधवार को आठ विभागों के अधिकारी दोपहर 12 बजे तक लोगों की राह देखते रहे। शाम चार बजे तक जन अभियान के शिविर में आठ अफसरों की मौजूदगी में सिर्फ चार लोग ही पहुंचे।
सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक चार फरियादी आए। इसमें अजय और ज्योति निवासी रिहाड़ी ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग से कढ़ाई के काम के लिए आवेदन करना था, लेकिन दस्तावेज न होने के कारण उन्हें लौटा दिया गया। दोनों ही शाम तक दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे।
आवास एवं शहरी विकास विभाग के पास उत्तम चंद ने घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करना था। इनके भी दस्तावेज पूरे नहीं थे। दस्तावेज लाने के लिए कहा गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने जेएंडके बैंक से लोन के लिए पूछताछ की है। यहां पर तैनात जेएमसी के अधिकारी ने बताया कि सुबह से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन लोग कम पहुंचे। लोगों को सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया है। लोग यहां पर आकर ऑनलाइन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। लोगों को काम के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग काम के लिए कम आ रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए अधिकारी सुबह नौ बजे ही पहुंच गए। शाम पांच बजे तक अधिकारी बैठे रहे।
विज्ञापन
ये मिलना है लाभ
पीएम स्वनिधि, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, एनओसी, बैंक सेवाएं, बिलिंग, विभागों की योजनाओं का लाभ लोग ले सकते हैं।
यहां भी निपटाए गए काम
इसके अलावा शहर के ग्रीन बेल्ट पार्क, सैनिक कॉलोनी, संजय नगर, न्यू प्लाट, शक्ति नगर, तालाब तिल्लो, रिहाड़ी, पलौड़ा और त्रिकुटा नगर के वार्ड कार्यालय में जन अभियान कार्यक्रम हुआ। यहां पर भी लोग कम संख्या में पहुंचे।