फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   camp,sports,jammu news

ट्रायल कैंप में खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को अपने खेल से किया प्रभावित

विज्ञापन
camp,sports,jammu news
जम्मू। अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए शहर के जीजीएम साइंस कॉलेज के होस्टल मैदान पर सिलेक्शन ट्रायल कैंप जारी है। वीरवार को कैंप के दूसरे दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों ने अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। जम्मू और श्रीनगर में जारी ट्रायल के पहले दिन 960 खिलाड़ी ने भाग लिया, जिसमें 900 लड़के और 60 लड़कियां शामिल थीं। ट्रायल के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए जेकेसीए की उप-समिति ट्रायल की अवधि को एक दिन बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

वीरवार को ट्रायल के दूसरे दिन जम्मू में काफी संख्या में युवा पहुंचे। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा को चयनकर्ताओं के सामने रखा है। अंडर- 19 वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए टीम चयन के लिए ट्रायल जम्मू और श्रीगनर में लिए जा रहे हैं। तीन दिवसीय ट्रायल के बाद टीम का चयन होगा और यह 18 सितंबर से 20 अक्तूबर तक होने वाली ट्रॉफी में ये टीमें भाग लेंगी। जेकेसीए की उप-समिति के सदस्य अनिल गुप्ता ने कहा कि काफी संख्या में युवा ट्रायल के लिए पहुंच रहे हैं। मैन जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि युवाओं का जोश देखते ही बनता है। वहीं, वुमेन जूनियर सिलेक्शन कमेटी की चेयरमैन प्रतिभा वढेरा ने कहा कि सिलेक्शन ट्रायल में भी बड़ी संख्या में लड़कियों के पहुंचने से महिला क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed