फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CAG Report said 56 autonomous bodies of Jammu Kashmir and Ladakh have not deposited accounts for decades

रिपोर्ट: जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 56 स्वायत्त संस्थाओं ने दशकों से अकाउंट जमा नहीं करवाए- कैग

Fri, 29 Apr 2022 11:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

खातों के ऑडिट नहीं कराने को लेकरजम्मू विकास प्राधिकरण सबसे ऊपर है। इसके खाते 1972 से लेकर 2019 तक का ऑडिट नहीं हुआ। इसमें 10 स्वायत्त संस्थान ऐसे हैं, जिनके 84 खाते एक से 24 साल तक ऑडिट नहीं हुए है।

विज्ञापन
CAG Report said 56 autonomous bodies of Jammu Kashmir and Ladakh have not deposited accounts for decades
cag shimla

विस्तार

जम्मू विकास प्राधिकरण सहित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 56 स्वायत्त संस्थाओं ने पिछले कई दशकों से ऑडिट के लिए अपने अकाउंट जमा नहीं करवाए हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने यह जानकारी देते हुए इसकी देरी पर खातों में धोखाधड़ी और गबन की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन निकायों ने कई दशकों से गतिविधियों और अपने आर्थिक प्रदर्शन का ब्योरा नहीं दिया है। इन 56 स्वायत्त निकायों के कुल 811 खातों का ऑडिट होना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संस्थानों को बार-बार अपने सालाना अकाउंट जमा करवाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


खातों के ऑडिट नहीं कराने को लेकर इन संस्थानों में जम्मू विकास प्राधिकरण सबसे ऊपर है। इसके खाते 1972 से लेकर 2019 तक का ऑडिट नहीं हुआ। इसमें 10 स्वायत्त संस्थान ऐसे हैं, जिनके 84 खाते एक से 24 साल तक ऑडिट नहीं हुए है। लेह और लद्दाख के खातों का 1995-96 से अब तक ऑडिट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed