{"_id":"6352f7aab636205a8142d9f7","slug":"business-rspura-news-jmu270739298","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने सजाई दुकान, लक्ष्मी होगी महरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने सजाई दुकान, लक्ष्मी होगी महरबान
विज्ञापन
सांबा धनतेरस से पहले ही सोने के गहने खरीदने के लिए बनी रही भीड
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। कोरोना के तीन साल बाद शुक्रवार को धनतेरस पर दुकानदारों धन वर्षा होने की उम्मीद जगी है। पर्व को देखते हुए दुकानदारों में आस जगी है कि अब हालात सामान्य हो हुए हैं। ऐसे में यह पर्व उनके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। धनतेरस को देखते हुए बाजार में हर तरह की दुकानों को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। दूसरी तरफ से पुलिस ने भी बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मुख्य बाजार के अंदर किसी प्रकार के ले जाने पर रोक लगाई गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि बाजार में पैदल आएं। वाहनों को खाली जगह पर पार्क करें। पुलिस के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।
कस्बों में धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष तौर पर सजावट की है। कई प्रकार की नई वेरायटी का सामान सजा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। दुकानदारों ने त्योहारों को देखते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान सजा लिए हैं। बाजार पूरी तरह से दिवाली के सामान से पट गए हैं।
ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों को अच्छी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। धनतेरस का मुहूर्त शुक्रवार को होने पर दुकानदारों को कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद बंधी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर गणेश, लक्ष्मी व सरस्वती मां की तस्वीर खूब सजी हुई है। इनमें काफी तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक हैं, जिसमें कलरफुल लाइट लगी है। दुकानों पर विभिन्न फूलों के सामान के साथ प्लास्टिक के फूलों की माला बिक रही है। इलेक्ट्रॉनिक झालर, बल्ब की झालर आदि सामान बाजार में दुकानों पर लटके हैं, जो बाजार में आने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बे में बर्तन की दुकान चला रहे प्रदीप कुमार का कहना है कि धनतेरस पर लोग घरों के लिए बर्तन खरीदने के साथ जरूरत के मुताबिक समान की खरीददारी करते हैं। श्री गणेश ज्वैलर्स के मालिक राकेश कुमार खन्ना का कहना है कि धनतेरस पर चांदी व सोने के सिक्के खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचते हैं । कई लोग धनतेरस पर सोने के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सभी पर्व एक माह के भीतर आने पर दिवाली पर बजट के मुताबिक लोग खरीदारी कर रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकान चला रहे विपिन का कहना है कि व्यापारियों को काफी बिक्री होने की उम्मीद है। इस वर्ष दिवाली पर बाजार में अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक काम निकलने की संभावना है।
रंगबिरंगी वस्तुओं से सज गई दुकानें
दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा में हर तरफ रौनक है। बाजारों में भीड़ उमड़ी हुई है। लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर आ रहे हैं, जिससे दुकानदार भी उत्साहित हैं। कोरोना के बाद लोग खुलकर दिवाली मना रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की बंदिश नहीं है।
इस दिवाली पर लोग किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देना चाहते। चाहे वह खरीदारी हो, खानपान को लेकर हो या घर की सजावट के लिए सामान की खरीदारी हो। लोग हर तरीके से मना रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा में दुकानों पर दिन भर भीड़ उमड़ रही है। हर तबके के दुकानदार के पास ग्राहक खरीदारी के लिए जा रहे हैं। शोरूम में हर तरफ भीड़ उमड़ी हुई है। लोग घर की सजावट के लिए फर्नीचर, कलर, गमले, पर्दे, झूमर और रंगबिरंगी वस्तुएं खरीदने में व्यस्त हैं। छोटे बच्चों में दिवाली को लेकर काफी उत्साह है। वह घर वालों के साथ बाजारों में आ रहे हैं। अपनी मनपसंद की चीजें खरीद रहे हैं। विशेष तौर पर बच्चे कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं।
पूजा सामग्री की दुकानों पर लोग लक्ष्मी माता की पूजा करने की सामग्री खरीद रहे हैं। धूप अगरबत्ती और अन्य प्रकार की वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। लक्ष्मी माता की वॉल पेंटिंग बड़े पैमाने में बाजारों में उपलब्ध है। रेहड़ी फड़ी वाले और जमीन पर स्टाल लगाने वाले भी इस समय वॉल पेंटिंग बेच रहे हैं। गेंदे के फूल की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। दिवाली के लिए लोग एडवांस में ही फूल खरीद कर रख रहे हैं।
धनतेरस को लेकर सज कर तैयार हैं दुकानें
दुकानदारों ने नए-नए प्रकार के बर्तन सजाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। धनतेरस से पहले दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों को बडे़ आकर्षक तरीके से सजाया गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्रकार के गिफ्ट आइटम व बर्तनों को सजाया गया है। कस्बे के लिंक मार्ग बाजार पर बर्तन की दुकानों को खूब सजाया गया है।
दुकानों पर भीड़ होने के चलते परिवार के सभी सदस्य दुकान पर पहुंचे जाते हैं। दुकानदार नीटू के अनुसार उनके पास हर प्रकार की वेरायटी है। अब पुराने समय पर लोग लौट रहे हैं। धनतेरस पर कांस्य और पीतल की मांग बढ़ी है। कांस्य के जग, पीतल के पतीले, मटके भी ग्राहकों की पसंद आ रहे हैं। कई प्रकार के गिफ्ट आइटम भी उनके पास उपलब्ध हैं। चाय के लिए कप, गिलास, नई-नई डिजाइन की प्लेट उनके पास उपलब्ध हैं। कोशिश है कि कोई भी ग्राहक बिना बर्तन लिए न लौटे। उन्होंने कहा कि धनतेरस के लिए वह एक माह से वेरायटी पूरी करने में लगे हैं।
सोने के कारोबार से जुडे़ विशाल के अनुसार धनतेरस के लिए उन्होंने महिलाओं के लिए हर प्रकार के सोने के जेवर तैयार कर रखे हैं। महिलाएं अधिकतर लॉकेट, अंगूठी, चेन, नेकलेस, कान के लिए विभिन्न प्रकार के जेवर तैयार हैं। उनके पास गारंटी का सामान होता है। ग्राहकों को हर प्रकार के जेवर उपलब्ध कराने के लिए गत कई दिनों से वह विभिन्न प्रकार के गहनों की तैयारी कर रहे हैं।
सोने के काम से जुडे़ रोहित ने कहा कि महिलाओं नेे पहले से ही उनके पास गहने बुक कर रखे हैं। अब धनतेरस पर ही दिए जाने हैं। उधर गिफ्ट आइटम की दुकानों को बेहतर तरीके से सजाया गया है। दुकानदारों को भी दीवाली व धनतेरस का बेसब्री से इंतजार रहता है।