{"_id":"614a32c08ebc3eb9676098e8","slug":"business-rspura-news-jmu2441523190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस स्टोर खोलने के विरोध में आरएस पुरा बाजार बंद रखने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस स्टोर खोलने के विरोध में आरएस पुरा बाजार बंद रखने का फैसला
विज्ञापन
बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चौपड़ा व बाजार एसोसिएशनों के अन्य प्रमुखों जानकारी देते
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के विरोध में बुधवार को आएस पुरा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कस्बे में आयोजित पत्रकार वार्ता में बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चौपड़ा तथा अन्य बाजार एसोसिएशन के अन्य प्रमुखों द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स जम्मू की बंद की काल का समर्थन देने का निर्णय सुनाया है।
सचिन चौपड़ा के अलावा अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुलभ गुप्ता, तरसेम लाल, सुशील दत्त आदि कारोबारी संगठनों के प्रमुखों ने कहा कि 22 सितंबर को आरएस पुरा में सभी दुकानें पूर्ण रू से बंद रखी जाएंगी। सभी को चैंबर आफ कामर्स की काल का समर्थन देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पहले कारोबार प्रभावित होने पर कारोबार करने वाले दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू में रिलायंस के स्टोर खुल जाते हैं तो इससे सभी दुकानदार प्रभावित होंगे और अगर इस फैसले को जल्द वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में सभी कारोबारी क्षेत्र में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। केंद्र सरकार जम्मू के राष्ट्रभक्त लोगों को 100 रिलायंस स्टोर थोपे जा रहे हैं। जबकि कशमीर में तीन, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने जम्मू-कश्मीर को एक प्रयोगशाला बना दिया है, जिससे किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के लोग परेशान है। इस दौरान अन्य एसोसिएशन के प्रधान सुमा मेहरा, हरप्रीत सिंह, सुरेश कुमार गोगी, राकेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
सांबा के बाजार रहेंगे बंद
सांबा। जम्मू-कश्मीर ट्रेडर्स के आह्वान पर जम्मू बंद को सफल बनाने के लिए सांबा व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। कस्बे में मंगलवार को व्यापारियों की बैठक में कस्बे के सभी बाजार बंद रखने को कहा गया। व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंद्र सिंह के अनुसार आज व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें सांबा के सभी बाजार बंद रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सनद रहे कि जम्मू-कश्मीर में रिलायंस के स्टोर खोले जा रहे हैं। इसका व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है। जम्मू-कश्मीर ट्रेडर्स के आह्वान पर बुधवार को सभी बाजार को बंद रखने को कहा गया। सांबा में भी सोमवार शाम को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
वजयपुर कस्बा संपूर्ण तौर पर बंद रहेगा
विजयपुर। रिलायंस रिटेल स्टोर खोलने के विरोध में बुधवार को विरोध में विजयपुर कस्बा संपूर्ण तौर पर बंद रहेगा। व्यापारी वर्ग ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्णय का साथ देने को कहा है। कस्बे में मंगलवार शाम को लाउडस्पीकर से लोगों से कहा गया कि बुधवार को बाजार बंद रखा जाए, जिसका लोगों ने भी समर्थन किया। संवाद
अखनूर का बाजार खुला रहने की संभावना
अखनूर। रिलायंस फ्रेश आउटलेट खोलने के विरोध में जम्मू संभाग में व्यापार वर्ग की तरफ से बुधवार को बंद की काल होने पर क्षेत्र के अधिकतर बाजार बंद रखकरविरोध दर्ज कराया जाएगा। मगर अखनूर में किसी भी व्यापारी वर्ग ने देर शाम तक बंद की काल नहीं होने पर कस्बा का बाजार खुला रहने की संभावना।
हालांकि सोमवार और मंगलवार को अखनूर के विभिन्न व्यापार यूनियन की बैठक में चर्चा हुई। मगर अखनूर में व्यापार मंडल नहीं होने पर सहमति नहीं बन पाने पर अखनूर कस्बे में बंद की काल नहीं हुई। हालांकि कस्बे में अधिकतर दुकानदार और व्यापारी बंद को लेकर सहमत थे। कई व्यापारियों का कहना है रिलायंस आउटलेट खोलने पर सीधा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ेगा। उनकी आय को सेंध लगेगी। उन्होंने बताया कि अखनूर ही ऐसा कस्बा है जहां व्यापार मंडल का गठन नहीं हुआ है। व्यापारी वर्ग को हमेशा ही नुकसान होता है। हालांकि व्यापार मंडल गठन करने के लिए चार साल पहले प्रयास हुआ था। मगर राजनीतिक गुटबाजी के चलते विफल हो गया। ऐसे में हमेशा ही जब भी जम्मू के साथ अनदेखी और अन्य कारणों में बंद की काल होती है तो अखनूर बाजार बंद नहीं होता।