फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business

वींकेंड लाकडाउन के वजार खुलने पर लोगो ने की खरीददारी

विज्ञापन
business
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले के कस्बों में सोमवार को वींकेंड लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। बाजारों में पहले जैसी रौनक तो नहीं रही, लेकिन कई लोग जरूरत का समान खरीदने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां के रमेश लाल ने बताया कि वींकेंड लॉकडाउन के बाजार खुलने पर खरीदारी बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पहले रुटीन के मुताबिक दुकानें खुलती थीं, लेकिन अब शनिवार और रविवार को वींकेड के चलते बाजार बंद होने नहीं आए। हालांकि रुटीन के मुताबिक ही दुकानें खुली थीं। कई लोगों को सही जानकारी नहीं होने पर खरीदारी नहीं कर पाए। दुकानें खुलने पर दुकानदारों को भी राहत मिली।
विज्ञापन

दुकानदार पवन कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते उनका कारोबार ठप होने पर काफी नुकसान उठाना पड़ा व पहले से हालत बेहतर होने पर उम्मीद थी कि सोमवार को सभी दुकानें खुलेंगी, लेकिन प्रशासन की ओर से ऐसा नहीं किया गया। दुकानदार ओम प्रकाश का कहना है कि पहले त्योहार होने पर कारोबार बेहतर होता था। अब जिस प्रकार के हालात बने हैं, वैसा नहीं हो पाता। न जाने कब लॉकडाउन लग जाए। मीरां साहिब कस्बे में हार्डवेयर की दुकान पर हैंडपंप लगवाने के लिए खरीदारी करने पहुंचे रतन लाल ने बताया कि बाजार बंद होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को बाजार खुलने पर नया हैंडपंप लगवाने के लिए खरीदारी करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया में 130 लोगों के टेस्ट में एक भी पॉजिटिव नहीं
अरनिया। क्षेत्र में कोविड-19 की महामारी से मिलने वाली राहत आज भी जारी रही। सोमवार को भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला। बीते कई दिन से लिए जा रहे सैंपल लगातार निगेटिव मिल रहे हैं। सोमवार को चार स्थानों पर 130 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उप चिकित्सा केंद्र में 17 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जो सभी निगेटिव पाए गए। तरेवा में 36 लोगों के सैपल लिए गए। वहां पर भी सभी निगेटिव पाए गए। करेयाल खुर्द में 75 के सैंपल लिए गए, वहां भी सभी निगेटिव मिले। सलेहड़ में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 12 लोगों के सैंपल लिए गए वहां पर भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला। टीम के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट लगातार जारी है। अभी कहीं पर भी संक्रमण का मामला नहीं मिल रहा। जो क्षेत्र के लोगों सहित सभी के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में संक्रिमतों का आंकड़ा बीते कई दिन से मात्र 24 पर ही स्थिर है। जो राहत की बात है। संवाद

अखनूर में आधा शटर खोलकर बेचा जा रहा सामान
अखनूर। कस्बे में सरकार की गाइड लाइन का कोई महत्व नहीं है। दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा कर दुकान का आधा शटर खोल कर सामान बेच रहे हैं। इस तरह से कोविड नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम बाजार में दौरा तक नहीं करती। लोगों में प्रशासन की प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से जारी डाइड लाइन की दुकानदारों को कोई परवाह नहीं है। रोटेशन दुकानें खुलने के अलावा ऐसी भी दुकानें खुल रही हैं जोकि रोटेशन में नहीं आती। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में हिदायत का पालन कड़ाई से किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed