फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business news

Jammu News: बाबा बर्फानी के भक्त बढ़ाएंगे ड्राई फ्रूट कारोबार की मिठास

विज्ञापन
business news
नोट - ग्राहकों के ड्राई फ्रूट खरीदने की फोटो अभिषेक बडू ने डाली है। कारोबारियों की मैंने डाली है।
विज्ञापन


- कारोबारियों के लिए यात्रा सबसे अहम, बादाम, अखरोट और अंजीर की सबसे ज्यादा मांग

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा करीब आते ही जम्मू के ड्राई फ्रूट कारोबारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि यात्रा उनके लिए साल का सबसे बड़ा सीजन है। हर साल देशभर से आने वाले श्रद्धालु यात्रा पर निकलने से पहले और लौटते समय बादाम, अखरोट, अंजीर, खुबानी, केसर और अन्य सूखे मेवे खरीदते हैं। कई श्रद्धालु इन्हें प्रसाद के साथ घर ले जाने के लिए भी खरीदते हैं। कारोबारियों ने सरकार से मांग भी की है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान कुछ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव जम्मू रेलवे स्टेशन पर किया जाए। इससे जम्मू में कारोबार और बढ़ेगा।

हर साल देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपनी यात्रा पर निकलने से पहले या बाबा के दर्शन कर लौटते समय जम्मू के बाजारों से जमकर खरीदारी करते हैं। यहां के बादाम, अखरोट, अंजीर, खुबानी और शुद्ध केसर की मांग देशभर के श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा रहती है। कई श्रद्धालु इन्हें अपने परिजनों के लिए प्रसाद और उपहार के रूप में भी साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से तैयार कर रखा है पर्याप्त स्टॉक

यात्रा शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ जाती है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु सबसे ज्यादा बादाम, अखरोट, अंजीर, खुबानी और केसर खरीदना पसंद करते हैं। इस बार भी पहले से पर्याप्त स्टॉक तैयार कर रखा है। मौसम और हालात सामान्य रहे तो इस बार भी कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।


- विवेक गुप्ता, ड्राई फ्रूट कारोबारी रघुनाथ बाजार।
----------------------------

दुकानों पर हो गईं है सजावट

यात्रा के दौरान सुबह से देर शाम तक बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। सभी ड्राई फ्रूट की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होती है। बाजार में कई दुकानों पर ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक और केसर पहले से सजा दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

- राकेश अरोड़ा, ड्राई फ्रूट कारोबारी पुरानी मंडी।
----------------------------

15-20 दिन का सीजन तय करता है सालभर का कारोबार

पहले जब कटड़ा तक रेल सेवा नहीं थी, तब माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालु जम्मू में रुकते थे। इससे पूरे साल ड्राई फ्रूट का अच्छा कारोबार होता था। अब ज्यादातर यात्री सीधे कटड़ा चले जाते हैं। ऐसे में अमरनाथ यात्रा का सीजन ही कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा सहारा बन गया है। यात्रा के 15 से 20 दिन सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इसी दौरान पूरे साल के कारोबार का बड़ा हिस्सा निकल आता है।

- ज्योति गुप्ता, प्रधान ड्राई फ्रूट रिटेलर्स एसोसिएशन।
---------------------------------------

यात्रा में सबसे ज्यादा बिकने वाले ड्राई फ्रूट

अखरोट : 400 से 900 रुपये प्रति किलो

बादाम : 300 से 800 रुपये प्रति किलो

अंजीर : 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो

खुबानी : 600 रुपये प्रति किलो से शुरू

केसर : गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed