{"_id":"6ad29ba031c6ea0d4b0eef24","slug":"business-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1041348-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में दुकानदारों को बेवजह परेशान न करें, पार्किंग बढ़ाएं : अरुण गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में दुकानदारों को बेवजह परेशान न करें, पार्किंग बढ़ाएं : अरुण गुप्ता
विज्ञापन
डीसी मिंगा शेरपा के साथ चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता व अन्य स्रोत - चैंबर
- चैंबर फ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने उपायुक्त से मिलकर व्यापारियों की समस्याएं उठाईं
- इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी संभागीय आयुक्त के सामने रखे उद्योगों से जुड़े मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्योहारी सीजन में दुकानदारों को बेवजह परेशान न किया जाए और बाजारों में जाम से राहत के लिए पार्किंग की अतिरिक्त जगह बनाई जाए। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने जम्मू के उपायुक्त मिंगा शेरपा से मुलाकात कर व्यापारियों और आम लोगों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने से पहले तथ्यों की जांच की जानी चाहिए। उपायुक्त ने उठाए गए मुद्दों पर ध्यान देने और व्यापारियों को बेवजह परेशान न किए जाने का भरोसा दिया।
गुप्ता ने नशे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान और जिला प्रशासन की पहल का समर्थन किया। उन्होंने व्यापारियों और युवाओं से नशे की बिक्री से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को देने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
वहीं इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) जम्मू चैप्टर के अध्यक्ष राहुल सहाय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त विकास कुंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर, फ्रूट मंडी और बहू प्लाजा में लीज के नवीनीकरण से जुड़े लंबित मामलों को जल्द सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही जमीन के इस्तेमाल की मंजूरी में देरी दूर करने, बिजली की नियमित आपूर्ति और सड़कों, नालियों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने का मुद्दा उठाया।सहाय ने छोटे और मध्यम कारोबारियों के सरकारी विभागों में लंबित भुगतान जल्द करने और ट्रांसपोर्ट नगर में अधूरे विकास कार्य पूरे करने की मांग भी रखी।
-- -