{"_id":"696ab12ead7f4aed7f089e44","slug":"business-news-jammu-news-c-10-jmu1052-813157-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू हाट में सजा गांधी शिल्प बाजार, सात राज्यों के पहुंचे 40 कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू हाट में सजा गांधी शिल्प बाजार, सात राज्यों के पहुंचे 40 कारीगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, 21 तक चलेगी सात दिवसीय प्रदर्शनी
जम्मू। जम्मू हाट में शुक्रवार को गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ हो गया जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने किया। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिल्प बाजार 21 जनवरी तक चलेगा।
इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 40 कारीगर भाग ले रहे हैं। पश्मीना, कानी शॉल, सोजनी कढ़ाई, जूट शिल्प, क्रोशिया से बनी वस्तुएं, चमड़े के जूते, चित्रकारी, आभूषण, हाथ से छपाई, हथकरघा और सूखे फूलों से बने शिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन की ओर से आयोजित बाजार का उद्देश्य कारीगरों को उत्पाद बेचने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है।
उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टाल का निरीक्षण करके कारीगरों से बातचीत की। आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने कहा कि गांधी शिल्प बाजार देश की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाते हैं।