फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business news

जीएसटी 2.0 : नवरात्र में वाहनों की बंपर बिक्री, बीते साल से 39 फीसदी ज्यादा

विज्ञापन
business news
- प्रदेश में हुई दोहपिया वाहनों और कारों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन


- सितंबर महीने में भी वाहनों की बिक्री 11.42% बढ़ी,अक्टूबर में और तेजी की उम्मीद


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जीएसटी में कटौती की वजह से इस साल नवरात्र में प्रदेश के वाहन कारोबार में खास रौनक देखने को मिली। प्रदेश में नवरात्र के दौरान कुल 10,558 वाहन बिके, जो पिछले साल के नवरात्र की तुलना में 39 फीसदी ज्यादा हैं। पिछले साल नवरात्र में कुल 7,598 वाहनों की बिक्री हुई। इस दौरान दोपहिया वाहनों और कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई।



सिर्फ नवरात्र ही नहीं, पूरे सितंबर महीने में भी बिक्री का आंकड़ा शानदार रहा। इस साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर में कुल 14,208 वाहन बिके, जो पिछले साल सितंबर में 12,752 थे। इसका मतलब पूरे महीने की बिक्री में 11.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी 2.0 की वजह से इस बार नवरात्र में शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। पहली बार कई नए खरीदार गाड़ी लेने शोरूम पहुंचे। पुराने ग्राहक भी प्रीमियम मॉडल लेने में रुचि दिखा रहे थे। यह नवरात्र ऑटो रिटेल के इतिहास में यादगार बन गए।
विज्ञापन




दिवाली धनतेरस पर और बढ़ेगी बिक्री

अग्रवाल ने बताया कि अगस्त-सितंबर के शुरुआती हफ्तों में बिक्री धीमी थी, क्योंकि ग्राहक जीएसटी 2.0 के लागू होने का इंतजार कर रहे थे। वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की और आकर्षक ऑफर पेश किए। इसके अलावा आसान फाइनेंस विकल्प और त्योहार का उत्साह भी ग्राहकों को शोरूम तक खींच लाया। आने वाले धनतेरस और दीपावली में वाहन बिक्री और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इस और बीते साल के नवरात्र में वाहनों की बिक्री

श्रेणी
नवरात्रि 2025
नवरात्रि 2024
बढ़ोतरी/गिरावट (% में)

दोपहिया वाहन
5,982
4,686
27.66%
कार 3,490
2,142
62.93%
तीनपहिया वाहन
502
412
21.84%
वाणिज्यिक वाहन
480
245
95.92%
निर्माण उपकरण
17
11
54.55%
ट्रैक्टर
87
102
-14.71%

कुल
10,558
7,598
38.96%



प्रदेश में सितंबर माह में वाहनों की बिक्री

श्रेणी
सितंबर 2025 सितंबर 2024 बढ़ोतरी/गिरावट (% में)

दोपहिया वाहन
7,876
6,988
12.71%
कार
4,379
3,783
15.75%
तीनपहिया वाहन
950
1,093
-13.08%

वाणिज्यिक वाहन
760
619
22.78%
निर्माण उपकरण 20
28
-28.57%

ट्रैक्टर
223
241
-7.47%

कुल
14,208
12,752
11.42%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed