फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus stand,development,jammu news

उद्घाटन के छह माह बाद मिला नया बस अड्डा, अब यहां से चलेंगी बसें

विज्ञापन
bus stand,development,jammu news
जम्मू। बीसी रोड पर उद्घाटन के छह माह बाद नया बस स्टैंड शुरू हो गया है, अब यहां से बसें अलग-अलग रूटों के लिए चलेंगी। इसके लिए सभी काउंटर स्थापित कर दिए हैं। पुराना बस स्टैंड छोटा होने के कारण यहां पर 10 से 15 बसें ही पार्क हो पाती थीं। अन्य बसें बीसी रोड पर खड़ी होने से जाम की समस्या रहती थी। अब नए बस स्टैंड में एक साथ 80 बसें पार्क की जा सकेंगी। यहां से ही सवारियां लेकर रूटों पर रवाना होंगी।
विज्ञापन

जेडीए ने 200 करोड़ से टर्मिनल कम बस स्टैंड का निर्माण करवाया है। इसके शुरू होने से यहां दुकानें किराये पर लेने वाले व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। पहले बसें न चलने से इन्हें काफी नुकसान हो रहा था। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड को लेकर फाइनल कार्रवाई शुक्रवार देर शाम को ही पूरी हो गई थी। इसके बाद शाम को काउंटर स्थापित कर दिए गए। शनिवार सुबह यहां से बसें चलनीं शुरू हो गईं। दिन भर नए बस स्टैंड पर रौनक रही। व्यापार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-------
2017 में शुरू हुआ था काम
नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान काफी रुकावटें आईं। 2018 में दुकानें तोड़ने पर विवाद भी हुआ। इसमें दस दुकानदार घायल हो गए। जेडीए की एक तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद काम चला और जनवरी, 2021 में पूरा हुआ और 14 फरवरी को इसका उद्घाटन किया गया। काम पूरा न होने से इसे शुरू नहीं किया जा रहा था। अब नया बस स्टैंड चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब एक ही भवन में
मिलेंगी कई सुविधाएं
शहर में आने वाले लोगों को धरातल मंजिल में बस स्टैंड, दूसरी मंजिल में पार्किंग, तीसरी मंजिल में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, चौथी मंजिल में भी पार्किंग और पांचवीं मंजिल में कामर्शियल प्लेस की सुविधा मिलेेगी, यहां पर रेस्तरां और अन्य सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed