{"_id":"67d87fadaf9c77f7da0979bb","slug":"bus-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105494-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा से सुंब गौरण के लिए चलाई जाए सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा से सुंब गौरण के लिए चलाई जाए सरकारी बस
Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक अप्रैल 2025 से ई-बसों सहित सभी सरकारी यात्री वाहनों वाले सार्वजनिक परिवहन पर महिलाओं के मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। सरकार की इस योजना से शहरी महिलाओं को तो लाभ होगा, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में बस सर्विस नहीं होने के कारण गांव की महिलाओं को इससे वंचित रहना पड़ेगा।
सांबा जिले में सुम्ब, नड, सेडा समेत बहुत से ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जो सरकारी बसों की सुविधा से वंचित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं सांबा, घगवाल से जम्मू आने जाने के लिए बसों में सफर करती हैं। इनमें अधिकतर छात्राएं होती हैं। कई बार बसों में सवारियां होने से उन्हें बैठने तक की सुविधा नही मिलती है।
महिला सुमन लता, मीना कुमारी और सोहन सिंह ने कहा कि हमें जम्मू जाने के लिए रोज दो यात्री वाहन बदलने पड़ते हैं। यदि गौरण से जम्मू के लिए सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएतो क्षेत्र के लोगों को बस सेवा का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में परिवहन विभाग को भी ज्ञापन सौंपेंगे। संवाद