{"_id":"6685ecebeccab2a3de0fc7e7","slug":"bus-hit-a-car-one-dead-two-injured-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100644-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बस की टक्कर से खाई में गिरी कार<bha>;<\/bha> अस्पताल में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बस की टक्कर से खाई में गिरी कार<bha>;</bha> अस्पताल में महिला की मौत, दो घायल
Thu, 04 Jul 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूंगी मोड़ में बुधवार को बस ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान परमवीर सिंह (59) पुत्र हरनाम सिंह निवासी मोहल्ला खोरी नार पुंछ, नरेश कौर (58) पत्नी परमवीर सिंह निवासी मोहल्ला खोरी नार पुंछ, गुर तेजवीर सिंह (23) पुत्र परमवीर सिंह निवासी मोहल्ला खोरी नार पुंछ के रूप में हुई है। घायलों में परमवीर सिंह व नरेश कौर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान घायल महिला नरेश कौर की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्विफ्ट कार का नंबर (जेके12बी 4817) और बस का नंबर (जेके02डीएफ 5186) है। हादसे में शामिल बस का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
30 मई को हुआ था बड़ा हादसा, 23 ने गंवाई थी जान
ज्ञात रहे कि क्षेत्र में 30 मई को श्रद्धालुओं से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 23 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस क्षेत्र में कई तीव्र मोड़ हैं, जो आए दिन हादसे का कारण बनते हैं। मई में हुए सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में तीखे मोड़ों पर जरूरी साइन बोर्ड लगाने व अन्य जरूरी कदम उठाने की मांग उठी थी, जिसको लेकर अभी तक प्रशासन ने जरूरी कदम नहीं उठाए हैं।