{"_id":"6649449055b2602dd208e7b4","slug":"bus-collide-with-electrical-pol-samba-news-c-289-1-sjam1009-102595-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली के खंभे से टकराई यात्री बस, रात भर बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली के खंभे से टकराई यात्री बस, रात भर बिजली रही गुल
Sun, 19 May 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 19 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जतवाल में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात को जम्मू से पठानकोट जा रही एक यात्री बस खंभे से टकरा गई। इस कारण बिजली के तार टूटने से गांव की बिजली गुल हो गई। हालांकि यात्री बस में सवार यात्री सकुशल रहे।
जतवाल गांव के घनश्याम व सुनील शर्मा ने बताया कि रात के समय स्लीपर यात्री बस (एचआर 38वाईजेड, 272) बिजली के खंबे से टकराने के कारण गांव की बिजली गुल हो गई। इससे स्थानीय लोग परेशान रहे। गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे बिजली के बिना परेशान रहे। रात एक बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। उन्होंने मांग की है कि जल्दी इस वाहन को खंभे से हटाकर खंबे को ठीक किया जाए और गांव के लोगों को बिजली दी जाए।