फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus carrying ITBP personnel falls into Sindh river in J-K's Ganderbal district

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हादसा, आईटीबीपी जवानों को ले जाने वाली बस सिंध नदी में गिरी

Wed, 30 Jul 2025 10:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में हादसा हुआ है। गांदरबल जिले में आईटीबीपी की एक बस कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Bus carrying ITBP personnel falls into Sindh river in J-K's Ganderbal district
नदी में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जाने वाली एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ हथियार गायब हैं। 

विज्ञापन


समाचार न्यू्ज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लन में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, जहां आईटीबीपी की एक बस कुल्लन पुल से सिंध नदी में गिर गई थी, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन


गांदरबल पुलिस ने बताया, 'बुधवार को तड़के, गांदरबल के रेजिन कुल्लान में, आईटीबीपी के जवानों को ले जाने के लिए निर्धारित एक खाली बस, एक मोड़ पर फिसलकर सिंध नदी में गिर गई। चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांदरबल के एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया, "आईटीबीपी की एक बस जवानों को ले जाने के लिए जा रही थी। बस नदी में गिर गई। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कोई जवान नहीं था। ड्राइवर की हालत स्थिर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बस को बचाने में जुटे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed