फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus Accident in Poonch district today, many people dead

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 14 घायल

Sat, 08 Dec 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident in Poonch district today, many people dead
घटनास्थल पर भीड़ - फोटो : ANI

मंडी तहसील में लोरन से तहसील मुख्यालय आ रही एक यात्री बस शनिवार की सुबह पलेरा गांव में दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी। हादसे में बस सवार 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से नौ घायलों को सड़क और हवाई मार्ग से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब आठ बजे 30 सवारियों को लेकर लोरन से मंडी जा रही यात्री बस (जेके 02डब्ल्यू 0445) मंडी कस्बे से तीन किलोमीटर पहले करीब 500 मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी। पत्थरों पर लुढ़कते हुए सड़क से इतने नीचे गिरी बस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों की मंडी उपजिला अस्पताल लाते समय और बस चालक की पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मौत हो जाने से कुल 15 लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच मंडी व लोरन पुलिस को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से घायलों को नीचे से निकाल कर अस्पताल भेजना शुरू किया। बाद में जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव, एमएलसी डाक्टर शहनाज गनेई, पूर्व विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख
जिला प्रशासन ने रेडक्रास फंड से तत्काल घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। जिला विकास आयुक्त ने बताया कि हादसे के बाद राज्यपाल ने मृतकों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपय की राहत राशि देने की घोषणा की है। 

रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा
जिला विकास आयुक्त का कहना था कि संभवत: बस की बहुत तेज रफ्तार होने के कारण सामने से आ रहे वाहन को पास करते समय बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई थी, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


राज्यपाल ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed