फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in Kishtwar of Jammu and Kashmir people died and several people were injured

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा: ढंगडेरू बांध के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
सार

किश्तवाड़ में ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
accident in Kishtwar of Jammu and Kashmir people died and several people were injured
Kishtwar Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां  ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन में सवार होकर इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। इस दौरान बीच मार्ग में ढंगडेरू के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें सात लोगों की जान चली गई और दो को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इनमें से तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य चार की पहचान की जा रही है।  मृतक डोडा के कास्तीगढ़ के निवासी सुदेश कुमार, पिंगराड़ी दच्छन के निवासी अख्तर हुसैन, किश्तवाड़ के बुंजवार निवासी अब्दुल राशिद के शव की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने कहा कि हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वाहन में दस लोग सवार थे। तीन घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधकों से भी बात की गई है। पीड़ितों के परिजनों को तुंरत मदद किए जाने के लिए कहा गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उन्होंने किश्तवाड़ जिला उपायुक्त से बात कर हादसे की जानकारी ली है और जरूरत अनुसार हर संभव दिए जाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, 'अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed