{"_id":"66793ad96ea185c6200e0ba2","slug":"burger-king-murder-case-accused-seen-at-katra-railway-station-jammu-police-gets-cctv-footage-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखी गई बर्गर किंग हत्याकांड की आरोपी, पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखी गई बर्गर किंग हत्याकांड की आरोपी, पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज
Mon, 24 Jun 2024 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
दिल्ली में बर्गर किंग हत्याकांड मामले आरोपी महिला को कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को पता चला है कि आरोपी कटड़ा रेलवे स्टेशन से एक रेलगाड़ी सवार होकर भाग निकली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के राजोरी गार्डन में बर्गर किंग हत्याकांड मामले में फरार चल रही आरोपी को जम्मू के कटड़ा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी हैं। वह कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अपना सामान ले जाते हुए नजर आई है। उसने अपना मुंह ढका हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि बीते हफ्ते पश्चिमी दिल्ली के राजोरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग आउटलेट में एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटैज भी सामने आया था। इसमें आरोपियों ने 26 वर्षीय अमन पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि अमन को हनीट्रैप में फंसाया गया। जब वह महिला के साथ रेस्तरां के अंदर बैठा था। पुलिस ने बताया कि अमन को 38 गोलियां लगी थीं। एक सूत्र के मुताबिक, जिस महिला से जून फास्ट फूड जॉइंट पर मिलने आया था, उसे जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। हत्या में इस महिला का शामिल होने का आरोप है। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन