फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bunkur

ऑपरेशन सद्भावना के तहत बने बंकर को जनता को किया गया समर्पित

विज्ञापन
bunkur
सीमांत गांव शेखे चक्क में वनाए वंकर का उदघाटन करते सरपंच व मौजूद सेना के अधिकारी व अन्य - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सेना के ब्रिगेड मीरां साहिब की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती गांव शेखे चक्क डिल्लो में बने सामुदायिक बंकर का उद्घाटन सोमवार को सरपंच सुजीत चौधरी और सेना की चार रेजिमेंट मद्रास यूनिट के कमांडेंट अभिषेक कुमार ने किया। इस मौके पर पंचायत के पंचों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच ने सेना का आभार जताते हुए कहा कि एक तरफ सेना जहां दुश्मनों को सबक सिखा रही है। वहीं दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरपंच ने उम्मीद जताई कि सेना की तरफ से आने वाले दिनों में भी पंचायत में इसी तरह से लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किए जाते रहेंगे। कहा कि पंचायत की तरफ से जल्द सेना को जमीन दी जाएगी ताकि वहां खेल का मैदान बना सके। सेना के अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आपरेशन सद्भावना के तहत गांव में सामुदायिक बनकर का निर्माण कार्य कराया गया है ताकि जब भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की जाए तो लोग सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि सेना का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सहित सेना की प्राथमिकताएं रहती है।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच सरदार गुरुदयाल सिंह, पंच प्रवीण सिंह पिंका, शमशेर सिंह, नंबरदार प्रकाश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सेना का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed