{"_id":"5c8e1c295fe283594f08b190e749199e","slug":"bungalows-were-prepared-for-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों के लिए तैयार होने लगे बंगले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों के लिए तैयार होने लगे बंगले
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सरकार के मंत्रियों के लिए सरकारी आवास का बंदोबस्त करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य के इस्टेट विभाग ने कुछ निजी होटलों और निजी बंगलों को भी देखना शुरू कर दिया है। कई पूर्व मंत्रियों ने भी सरकार का गठन होते ही अपने सरकारी आवास खाली कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें कुछ पूर्व विधायक और मंत्री पिछले कई वर्षों से सरकारी आवासों में ढेरा जमाए हुए है, उनको भी बाहर करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही नई सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर, सकीना इट्टू ने अपने सरकारी आवास खाली कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ और पूर्व मंत्री भी अपने आवास खाली कर रहे हैं। इस्टेट विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि मंत्रियों और विधायकों के लिए आवास का बंदोबस्त किया जा रहा है। कुछ बंगले ले लिए हैं और कुछ को लेने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
विज्ञापन
कुछ निजी होटलों में भी ठहरा दिए जाएंगे। अगले कुछ दिन में बजट सेशन भी शुरू होने वाला है। ऐसेे में सबके रुकने के बंदोबस्त करने हैं। सचिवालय में भी नए मंत्रियों के कार्यालयों के बाहर उनके नाम की नेम प्लेट तैयार की जा रही हैं। पूर्व मंत्रियों के नाम हटाकर उनकी जगह नए मंत्रियों के नाम लिखे जा रहे हैं।