फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bumper crop of apples in kashmir valley

बाढ़ के जख्मों पर सेब की बंपर फसल का मरहम

Tue, 03 Mar 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
Bumper crop of apples in kashmir valley

पिछले वर्ष सितंबर में कश्मीर को मिले बाढ़ के जख्मों पर मरहम लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कश्मीर संभाग के सेब उत्पादकों ने इस साल सेब की अधिक फसल लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इससे वह अपने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करेंगे और पटरी से उतरी आर्थिक स्थिति को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे।

मार्च के मध्य में सेब की फसल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सेब के साथ कुछ अन्य फसलों की रोपाई भी की जाएगी। उत्पादकों ने नई सरकार से भी उम्मीद लगाई है कि उनके इस प्रयास को सरकार की तरफ से सहयोग मिले।
विज्ञापन


शोपियां के सेब उत्पादक एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद अमीन मीर ने अमर उजाला को इसकी जानकारी दी। मीर का कहना है कि पिछले साल सितंबर माह में सेब सहित अन्य फसलों का 75 फीसदी नुकसान हुआ। नाशपाती की फसल तैयार होने से पहले ही नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर की आर्थिक स्थिति यहां के सेब कारोबार पर निर्भर करती है। पिछले वर्ष बाढ़ के कारण यह स्थिति बिगड़ गई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इस वर्ष कोशिश है कि इस नुकसान की भरपाई हो सके।


मार्च के मध्य में सेब, आड़ू, लीची, स्ट्राबरी, कीवी और बादाम की प्लांटेशन शुरू की जाएगी और हर वर्ष की तुलना में 20 से 30 फीसदी प्लांटेशन करेंगे, ताकि फसल अधिक हो सके।

कश्मीर संभाग के शोपियां, बारामूला, श्रीनगर, कुलगाम, पहलगाम, सहित अन्य जिलों में करीब पांच लाख हेक्टेयर पर सेब और अन्य फलों की प्लांटेशन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed