फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget session

सीमा पार विकास चीन की मेहरबानी, हमने सब कुछ अपने दम पर किया : सीएम

विज्ञापन
budget session
कहा, दिखावे के लिए हमने बॉर्डर के लोगों को कोट नहीं पहनवाया, पर जम्मू-कश्मीर का विकास किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। बजट सत्र के दूसरे दिन आतंकवाद और पाकिस्तान के जिक्र पर सदन में हंगामा हुआ। सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार इतनी बढ़ी कि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अपने विधायकों की कही बात पर सफाई देनी पड़ी।
उन्होंने कहा, सीमा पार जो विकास की बात की जा रही है, वह सिर्फ दिखावा है और चीन की मदद से हुआ है। हमने सीमावर्ती इलाकों में जो कुछ किया, अपने दम पर किया।
विज्ञापन

मंगलवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने त्रेहगाम से नेकां विधायक सैफुल्लाह मीर और गुरेज के विधायक नजीर अहमद खान के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि सीमा के उस पार यहां से विकास ज्यादा हुआ है। हंगामा बढ़ते देख मुख्यमंत्री खुद सफाई देने खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देखा जाए तो दोनों विधायकों ने कुछ गलत नहीं कहा, लेकिन वे अपनी बात पूरी नहीं कर पाए। सीमा पार विकास करवाया गया, लेकिन थोड़ा अंदर जाकर देखें तो कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने दिखावे के लिए ही सीमा के आसपास विकास किया है। वह भी अपने दम पर नहीं, बल्कि चीन की मेहरबानी से किया है।
सीएम ने कहा कि हमने अपनी तरफ कम या ज्यादा विकास किया है, यह बहस का विषय हो सकता है। एलओसी के साथ रहने वाले विधायकों की चिंता गलत नहीं है। लेकिन हमने विकास के लिए किसी दूसरे देश की मदद नहीं मांगी। सीमा के उस पार अगर सड़क बनी, तो चीन की मेहरबानी से। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिखावे के लिए हमने बॉर्डर पर लोगों को कोट नहीं पहनाया, लेकिन बाकी जम्मू-कश्मीर का विकास हुआ। सीमा के उस पार लोगों को दिखावे के लिए कोट पहनवाया गया, लेकिन उनकी जेब में पैसा नहीं है।

आतंकवाद पर तकरार....भाजपा का कोई नेता आतंकवादी हमले में नहीं मरा
नेकां विधायक सैफुल्लाह मीर ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता व नेता देशभक्त हैं। हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं की आतंकवादी हमलों में मौतें हुईं। भाजपा का कोई कार्यकर्ता-नेता आतंकवादी हमले में नहीं मरा।

किश्तवाड़ की विधायक ने झेला है आतंक का जख्म

विधायक सैफुल्लाह मीर के बयान पर भाजपा के विधायक अपनी सीटों से उठकर विरोध जताने लगे। भाजपा के विधायकों ने कहा कि आतंकवादियों ने कैसे परिवारों को उजाड़ा किश्तवाड़ से विधायक शगुन परिहार इस बात का सबूत हैं। गौरतलब है कि भाजपा विधायक शगुन परिहार के पिता और चाचा की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


विधायक मीर बोले- किसी तरह की तुलना मेरा उद्देश्य नहीं था

नेकां विधायक सैफुल्लाह मीर ने बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं भारतीय हूं। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या से सदन को अवगत करवाया। किसी भी तरह की तुलना करना मेरा उद्देश्य नहीं था। मेरा देश पाकिस्तान से हर तरह से आगे और मजबूत है। मैंने अपने प्रश्न में केरन सेक्टर का मसला उठाया था, जो बर्फबारी के कारण छह महीने तक बंद रहता है। मैंने टनल बनाने की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed