{"_id":"63db87129426bb71195a6c09","slug":"budget-2023-youth-of-jammu-and-kashmir-said-this-time-the-government-has-given-relief-to-the-middle-class-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2023: जम्मू कश्मीर के युवा बोले- इस बार सरकार ने मध्य वर्ग को दी राहत, उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2023: जम्मू कश्मीर के युवा बोले- इस बार सरकार ने मध्य वर्ग को दी राहत, उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट
Thu, 02 Feb 2023 03:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:19 PM IST
सार
प्रदेश के युवाओं का मानना है कि पहले की बजाय इस बार मध्य वर्ग के लोगों को सरकार ने काफी राहत दी है। पहले पांच लाख रुपये पर आयकर भरना पड़ता था।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल का केंद्रीय बजट आने पर प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है। इस बजट में उन्होंने आय कर के बढ़ाने के प्रावधान को सराहा है। उन्होंने कहा कि पहले की बजाय इस बार मध्य वर्ग के लोगों को सरकार ने काफी राहत दी है। यह पहले नहीं थी। पहले लोग परेशान रहते थे। ढाई से पांच लाख रुपये पर आय कर भरना पड़ता था। इस बार सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।
विज्ञापन
युवती अक्षी बलोरिया ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की है। यह स्वागत योग्य फैसला है। इससे महिला सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मौका मिलेगा।
विज्ञापन
युवा मुकेश मन्हास ने कहा कि पांच लाख की बजाय सात लाख रुपये आय कर का निणर्य सहाहनीय कदम है। इससे छोटे व्यावसायी और मध्य वर्ग को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग और शोध के लिए जीडीपी का दो प्रतिशत खर्च किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
युवा रमणीक शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में शोध के लिए अलग बजट से ग्रांट निकाली जाए। इससे शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी। शोध के क्षेत्र में युवा अधिक उत्सुकता के साथ भाग लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शोध को बढ़ावा मिलने से इनोवेशन को भी धरातल पर लागू करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में हर क्षेत्र के लिए बेहतर प्रावधान रखा है।
युवा शुभम रैना ने कहा कि सुरक्षा के लिए सरकार ने 13 फीसदी बजट बढ़ाया है। प्रौद्योगिकी को भी बजट के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा। मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने का बजट में प्रावधान रखा गया है। इसके साथ अन्य किसी भी क्षेत्र को दरकिनार नहीं किया गया है। शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर करने का भी सरकार अच्छा कदम उठाया है।
गरीबों पर सरकार ने नहीं किया ध्यान केंद्रित
युवती जीवन ज्योति ने कहा कि इस बजट में गरीबों पर सरकार ने कोई ध्यान केंद्रित नहीं किया है। लोगों की जो आकांक्षाएं और उम्मीदें थीं, उन्हें सिरे से नकार दिया गया है।