{"_id":"691a18b5f30d857c57039398","slug":"budgam-road-accident-cm-express-mourn-four-died-srinagar-news-c-10-lko1027-763903-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बडगाम हादसे में मृतकों के परिजन को मिलेंगे छह लाख, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बडगाम हादसे में मृतकों के परिजन को मिलेंगे छह लाख, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
विज्ञापन
बडगाम में शनिवार रात हुआ हादसा।
- जिला प्रशासन ने वाटरवानी-महावारा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बडगाम जिला प्रशासन ने वाटरवानी-महावारा मार्ग पर एक सूमो और डंपर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को छह लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से संवेदना जताई है।
घायलों का श्रीनगर और बडगाम के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार देर रात हुए हादसे के बाद रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय से एक्स पर संदेश जारी किया गया। इसमें लिखा था मुख्यमंत्री ने बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी।
रविवार दोपहर को बडगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने मृतकों के परिजन को छह लाख और घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। जिला प्रशासन ने बहुमूल्य जीवन की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी
बडगाम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जिला प्रशासन ने यात्रियों से भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए यातायात सलाह और सड़क सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।