फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   btec student, died, hotel, chandigrah, rajouri

Jammu News: बीटेक छात्र की होटल में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
btec student, died, hotel, chandigrah, rajouri
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राजोरी के युवक का होटल में संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। मृतक चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह घर से शनिवार को जम्मू पहुंचा था। रविवार को चंडीगढ़ जाना था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को इमरान और उसके दोस्त ने गुज्जर नगर के होटल में कमरा लिया। दोनों साथ में रुके। सुबह कमरे में इमरान खान का शव मिला, जबकि दूसरा युवक फरार था। पुलिस जांच कर रही है कि दूसरा युवक कौन था। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी है। परिवार के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ऑटो चालक की मौत, शरीर पर मिले निशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑटो स्टैंड कनाल रोड पर व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। सुदागरमल भगवती नगर का रहने वाला था। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदागरमल ने शनिवार रात घर पहुंचने पर परिवार को बताया कि कुछ लोगों की ओर से उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। शरीर पर नील पड़े थे। नबाबाद पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी जतिंदर रैना का कहना है - 174 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed