{"_id":"5e3c61a88ebc3ee617715ad2","slug":"bsnl-jammu-news-jmu2032702189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा में बीएसएनएल ऑफिस में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा में बीएसएनएल ऑफिस में कामकाज ठप
विज्ञापन
bsnl
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बीएसएनएल के ऑफिस में स्टाफ की कमी से लोगों को अपने काम करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑफिस में केवल दो ही मुलाजिम मौजूद हैं। इसकी मुख्य वजह 31 जनवरी 2020 को 11 मुलाजिमों का रिटायर होना। अभी तक इनकी जगह नई भर्ती नहीं हुई है।
लोग अपने बिल जमा करने या नेट संबंधी शिकायत लेकर ऑफिस में आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कहा जा रहा है कि स्टाफ नहीं है। आप अपना बिल क्षेत्र के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा करवा सकते हैं या उसे ऑनलाइन जमा करा दें। नेट से संबंधी शिकायत पर लोगों को कहा जा रहा है कि वैसे भी लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड बंद कर दिया जाएगा। इसलिए आप फाइबर का कनेक्शन लें जिससे नेट अच्छे तरीके से चलेगा लेकिन लोगों की वर्तमान समय में जो समस्या है उसका कोई समाधान नहीं है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
मौके पर मौजूद मुलाजिमों से बात करने पर पता चला कि पिछले सात दिन से न तो बिल जमा हो रहे हैं और न ही शिकायत दर्ज की जा रही है। इसकी मुख्य वजह ऑफिस में स्टाफ की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन
----
हम बिल जमा कराने ऑफिस में कई बार आ चुके हैं, लेकिन यही बताया जा रहा है कि बिल किसी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा कराएं, क्योंकि यहां काउंटर बंद रहेगा। जब तक नए मुलाजिम नहीं आ जाते।
-विशाल जमवाल, स्थानीय निवासी
------
11 लोगों के रिटायरमेंट से पहले ही विभाग को अपनी प्लानिंग कर लेनी चाहिए थी ताकि लोगों को इस समस्या से न जूझना पड़ता। इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए।
-मनदीप सिंह
----
संबंधित विभाग की तरफ से मुलाजिमों की भर्ती कर लोगों की समस्या का हल जल्द से जल्द करना चाहिए। विभागीय अधिकारियों को इसका उपाय निकालना चाहिए।
-मोहम्मद यूनुस
----
हमारा कामकाज इंटरनेट पर निर्भर है। ऐसे में अगर इस ऑफिस में हमारी समस्या को लेकर सुनवाई नहीं होगी तो यह हमारे साथ नाइंसाफी होगी, जिसका हम विरोध करेंगे।
-संजय प्रजापति
----
विभाग का यह फैसला बहुत गलत है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का हल ढूंढना चाहिए। बिल जमा न होने की स्थिति में फोन बंद हो जाएंगे।
-जीवन शर्मा
----
इंटरनेट को लेकर लोग काफी परेशान हैं। अगर ब्रॉडबैंड की सुविधा भी हमसे छीन ली जाएगी तो बच्चों की पढ़ाई और लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर काफी बुरा असर पड़ेगा।
-अशोक कुमार यादव