फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF troops have shot down an intruder near international border in Arnia sector of Jammu

जम्मू-कश्मीर: अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया घुसपैठिया

Mon, 03 Jan 2022 08:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 08:15 AM IST
सार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। इससे पहले शनिवार को सेना ने बैट हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था।

विज्ञापन
BSF troops have shot down an intruder near international border in Arnia sector of Jammu
अंतरराष्ट्रीय सीमा

विस्तार

सीमा प्रहरियों ने सोमवार की सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस समय ढेर कर दिया जब वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। घुसपैठिए का शव आरएस पुरा अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बुधवार पोस्ट पर तैनात 42 वाहिनी बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर तारबंदी पर हरकत देखी। भारतीय सीमा में किसी के घुसने की आहट को देखते हुए जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह सीमा की तरफ बढ़ता रहा, इस पर एक बर्स्ट फायर किया गया। इसी बीच एक वेरी लाइट पिस्तौल का फायर भी किया गया, जिसमें घुसपैठिये की टांग पर गोली लगी। इसके बावजूद वह लंगड़ाता हुआ झाड़ियों में छुपने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


दोनों ओर से 60 राउंड हुई फायरिंग
इसी बीच सामने पड़ती पाकिस्तानी पोस्ट बाजरा पर तैनात रेंजरों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। करीब दो मिनट बाद जब फिर घुसपैठिया झाड़ियों से निकल कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करने लगा तो सीमा प्रहरियों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलीबारी और तेज कर दी। इसका भारत की ओर से पाकिस्तानी रेंजरों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। दोनों ओर से करीब 60 राउंड फायरिंग हुई। सुबह मारे गए घुसपैठिए का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में गहनता से सर्च किया गया। लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक का शव लेने से इनकार
सीमा प्रहरियों ने फ्लैग लेकर पाकिस्तानी रेंजरों से संपर्क कर शव लेने को कहा, परंतु रेंजरों ने इनकार कर दिया। जवानों ने उसका शव आरएस पुरा अस्पतला भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed