न वो मिठाई देने आए न हम मुंह मीठा कराने पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के जश्न-ए-आजादी के मौके पर वीरवार को परंपरा के अनुसार सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो सका। हालांकि यह पहली बार नहीं था। इससे पहले ईद के मौके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हो सका था।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किए जाने से सीमा पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। वीरवार को पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी की खुशियां मनाई जा रही थीं।
लेकिन, उस पार सीमा पर पहले की तरह रौनक नहीं दिखी। खुशियां बांटने की बेला में पाकिस्तानी रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान भी नहीं हो सका। इसकी वजह से कड़वाहट बरकरार रही।
बीएसएफ और पाक रेंजर्स एक दूसरे को देते थे मिठाई
सीमा सुरक्षा बल ने भी बधाई देने के लिए कोई पहल नहीं की। इससे वर्षों पुरानी परंपरा एक बार फिर टूटती नजर आई।
गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों के राष्ट्रीय त्योहारों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करने के साथ गले लगाकर बधाइयां दी जाती थीं।
वीरवार को सीमा पर पहुंचे पर्यटक भी दोनों देशों के बीच खुशियां बांटने की परंपरा का निर्वाह न होते देखे निराश होकर लौटे।