{"_id":"5ddd80c38ebc3e54853d42dc","slug":"bsf-made-250-acres-of-land-arable-rspura-news-jmu1980751191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने 250 एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने 250 एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाया
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुचेतगढ़ क्षेत्र के चकरोई फार्म की करीब 250 एकड़ भूमि को बीएसएफ ने कृषि योग्य बना दिया। यह जमीन पांच साल से बेकार पड़ी थी। बीएसएफ की कड़ी मशक्कत के बाद इस भूमि पर गेहूं सहित अन्य फसलों को लगाया जाएगा।
मंगलवार को बीएसएफ के आईजी जम्मू फ्रंटियर एनएस जमवाल ने चकरोई फार्म का दौरा किया। उन्होंने उस भूमि का जायजा लिया, जिसको सिविक एक्शन प्लान के तहत बीएसएफ की 36 वाहिनी ने बंजर से उपजाऊ बना दिया। उन्होंने चकरोई फार्म के मैनेजर सुनील गुप्ता के साथ बैठक कर किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया।
बीएसएफ अधिकारी जमवाल ने कहा कि इस भूमि के कृषि योग्य बनाए जाने पर से यहां के किसानों को लाभ होगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। बैठक के दौरान बीएसएफ के कई अधिकारियों सहित क्षेत्र के कई किसान भी मौजूद थे, जिन्होंने बीएसएफ द्वारा बंजर भूमि को खेतीबाड़ी के योग्य बनाए जाने के लिए आभार जाताया।