फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF jawan injured under suspicious circumstances in Mankot, airlifted and sent to Udhampur

मनकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में बीएसएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर उधमपुर भेजा गया

Mon, 28 Dec 2020 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan injured under suspicious circumstances in Mankot, airlifted and sent to Udhampur
BSF

पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील के गांव उछाद में तैनात बीएसएफ 168वीं वाहिनी का जवान रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल मेंढर लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर सेना के हेलिकॉप्टर से उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान सिपाही पीके दास पुत्र कलिपदा दास निवासी डाक घर नागरबिरा जिला कामरूप असम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस बारे में बीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान का कहना है कि बीएसएफ के जवान पीके दास को गंभीर हालत में लाया गया। उसकी गर्दन पर गोली लगने के घाव थे। काफी खून बह चुका था। उसकी सांसें चल रही थीं, जिस पर डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन


जवान के घायल होने के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका सही पता जांच के बाद ही लग पाएगा। उधर इस घटना के बारे में अभी तक बीएसएफ की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना को आत्महत्या का प्रयास बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed