{"_id":"62db841fb3b7fb65805ee29e","slug":"bsf-fire-at-pakistani-drone-after-spotting-it-near-international-border-in-kanachak-sector-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी
Sat, 23 Jul 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:46 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर कनाचक इलाके में एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उस पर गोलीबारी की। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। शुक्रवार की रात 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से एक चमकती रोशनी देखी। इस पर बीएसएफ के अलर्ट जवानों ने फायरिंग की।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर कनाचक इलाके में एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उस पर गोलीबारी की।
शनिवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है, जो अभी भी जारी है। इससे पहले, पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया गया था।
विज्ञापन
कथित तौर पर, लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर में आतंकवादियों को पहुंचाने के लिए तीन आतंकी मॉड्यूल बना रखे थे।