{"_id":"5f532d9b2a0879369c367e08","slug":"bsf-director-general-rakesh-asthana-on-three-day-visit-to-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी मुल्क भरोसे के काबिल नहीं, दुश्मन की हर हरकत का दोगुनी ताकत से जवाब देंः बीएसएफ महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी मुल्क भरोसे के काबिल नहीं, दुश्मन की हर हरकत का दोगुनी ताकत से जवाब देंः बीएसएफ महानिदेशक
Sat, 05 Sep 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) राकेश अस्थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) राकेश अस्थाना अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे। परगवाल और अखनूर सेक्टर से लगी सीमा का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क भरोसे के काबिल नहीं है। हमें 24 घंटे सीमा पर नजर रखने के साथ दुश्मन की हर हरकत का दोगुनी ताकत से जवाब देना है। सीमा पर सुरंग मिलने के बाद अस्थाना का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
बीएसएफ चीफ शुक्रवार को तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। बल की कमान संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। पहले ही दिन वह परगवाल और अखनूर सेक्टर सीमा पर पहुंचे। उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सुरंग का पता लगाने को उन्होंने जवानों की अति सक्रियता और काबिले तारीफ बताया। कहा कि इससे पता चलता है कि जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं। वह चाहते हैं कि इसी तरह की नजर दुश्मन पर रहे।
विज्ञापन
बॉर्डर की सुरक्षा की समीक्षा की।
शुक्रवार को पहले दिन बीएसएफ अफसरों के साथ बैठक कर बॉर्डर की सुरक्षा की समीक्षा की और सुरक्षा पर जोर दिया। उनके साथ एडीजी एसएस पंवार और जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जमवाल मौजूद रहे। आईजी ने डीजी को सीमा पर किए गए प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। वे तीन दिन तक जम्मू फ्रंटियर में रहेंगे। वह जम्मू, सांबा, कठुआ और राजोरी जिलों से लगने वाली सीमा का भी दौरा करेंगे। गौरतलब है कि अस्थाना ने हाल ही में बीएसएफ के प्रमुख का पदभार संभाला है।
विज्ञापन